बालोद। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में सवार एक व्य़क्ति की मौके पर ही मौत हो गई है वही अन्य दो बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसुमकसा से चिपरा जाने वाले मार्ग की है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर करीबन 2 बजे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 24 एफ 7001 में तीन युवक हितेंद्र उर्फ सोनू, देवेंद्र और विक्रम सवार होकर दल्लीराजहरा से महाशिवरात्रि के लिए शिवलिंग मूर्ति के लिए ग्राम किल्लेकोडा जा रहे थे। तभी कुसुमकसा से चिपरा जाने वाले मार्ग में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में कार की पीछे सीट में बैठे हितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक और अन्य एक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में लाया गया और प्राथमिकी उपचार के बाद एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट चुकी है।




