Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन: मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सहित 20 नक्सली ढेर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    छत्तीसगढ़ में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन: मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सहित 20 नक्सली ढेर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 21, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    कांकेर के घने जंगलों नक्सली मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, हथियार बरामद

    CG Encounter Update : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दो दिन से नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, एक हजार से भी ज्यादा जवानों ने 60 खूंखार नक्सलियों की टुकड़ी को घेर लिया है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक दो दर्जन के आसपास नक्सली मारे जा चुके हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी 1 करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती के साथ 20 के मारे जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जवान जिस तरह से नक्सलियों की इस टुकड़ी की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, सभी 60 नक्सली मारे जाएंगे।

    मिली जानकारी के मुताबिक, मुड़भेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट और भालूडिग्गी की पहाड़ियों पर चल रही है। मुड़भेड़ में एक जवान घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौजूद सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें शामिल हैं।

    Read Also-  मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी चलपती, अब तक 15 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार सहित IED बरामद

    एक करोड़ का ईनामी नक्सली ढेर
    CG Encounter Update :  19 जनवरी से अभी तक मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जवानों ने एक करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया है। अब तक 10 से अधिक महिला, पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैंl मृत नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल है, जिनकी शिनाख्त की जा रही हैl

    भारी मात्रा में हथियार बरामद
    एसएलआर राइफल जैसे स्वचालित हथियार सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65, 211 बटालियन, SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी झुकी क्षेत्र में हुई थी।

    Read Also-  आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में प्रशासन: हटाए गए राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर…

    सीएम साय ने जवानों की बहादुरी को किया सलाम
    CG Encounter Update :  सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा…मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।  सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।

    नक्सलवाद पूरी तरह  होगा समाप्त – डिप्टी सीएम
    मुठभेड़ को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 2 दिनों से लगातार ऑपरेशन जारी है। जिसमें 16 नक्सली ढेर हो चुके हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है। एक CC मेंबर कों भी मारा गया है। 1 करोड़ का नक्सली मारा गया है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh encounter chhattisgarh naxal encounter chhattisgarh naxal encounter today chhattisgarh naxalite encounter encounter in chhattisgarh naxal encounter naxal encounter in chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.