CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होने लगी है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है। वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर मंगलवार को सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां रात का पारा 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
Read Also- भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में…
CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड कम होने लगी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। हालांकि विशेष बदलाव नहीं होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान फिर से नीचे जा सकती है। इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
Read Also- रायपुर लाया गया मुठभेड़ में मारे गए 6 महिला सहित 14 नक्सलियों का शव, सर्च ऑपरेशन जारी
CG Weather News: बीते दिनों की तुलना में आज से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लगभग ठंड भी कम लगने लगी है। इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ है। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तापमान बढ़ने से बुधवार को ठंड का अहसास में कम हुई। अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। पारा बढ़ने से ठंड कम होगी। दिन का पारा बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी।
Read Also- डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था यहां
प्रदेश में सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी कुछ दिनों का मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।




