Political News : नगरीय निकाय चुनाव के चलते प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, लेकिन भाजपा में कुछ नेताओं की गतिविधियों ने पार्टी के लिए टेंशन पैदा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर कांकेर जिले के 14 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
Political News : इन नेताओं पर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं। निष्कासन की यह कार्रवाई 6 साल के लिए की गई है, जिसका आदेश प्रदेश कार्यालय ने जारी किया है। निष्कासित नेताओं में कांकेर नगर पालिका से जागेश्वरी साहू, चारामा नगर पंचायत से 4 नेता और पखांजूर नगर पंचायत से 9 नेता शामिल हैं। इनमें से 5 नेता पूर्व में पार्षद रह चुके हैं।





