Female lawyer digitally arrested in Durg: दुर्ग जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही अधिवक्ता फरीहा अमीन कुरैशी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गईं हैं। ठगों ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर उन्हें धमकाया कि दिल्ली में एक आरोपी संदीप कुमार पकड़ा गया है, जिसके पास उनके नाम का एक खाता मिला है, जिसमें 8.7 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इससे डराकर उन्होंने फरीहा से 41 लाख रुपये की ठगी की।
Read Also- बिलासपुर में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह साढ़े सात बजे से लगेंगे
Female lawyer digitally arrested in Durg: फरीहा ने दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उन्हें दिल्ली के रहने वाले दीपक और सुनील कुमार गौतम का वीडियो कॉल आया। ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि संदीप कुमार के कब्जे से 180 संदिग्ध बैंक खाते बरामद हुए हैं, जिनमें से एक खाता फरीहा के नाम पर है।
Read Also- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 11 फरवरी को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
Female lawyer digitally arrested in Durg: धमकी देकर फरीहा से व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई, जिसके बाद उन्हें बताया गया कि यदि उन्होंने किसी को यह बात बताई, तो सीबीआई उनकी गिरफ्तारी करेगी। इसके बाद महिला वकील को प्रतिदिन कॉल कर डराया गया और अंततः उनकी सारी जमा पूंजी 41 लाख रुपये ठगों के अकाउंट में डालने के लिए मजबूर किया गया। फरीहा ने बताया कि ठगों द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर भारत सरकार का अशोक स्तंभ का निशान था, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि ये लोग असल में सरकारी अधिकारी हैं। ठगी के बाद फरीहा को किसी भी ठग का कॉल नहीं आया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।




