School Timings Changed : बिलासपुर। गर्मी का असर दिखने के साथ ही जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। पहले सर्दियों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह साढ़े आठ बजे किया गया था, जो अब वापस सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा। यह आदेश कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जारी किया है।
Read Also- नक्सल संगठन को बड़ा झटका, माड़ डिविजन के कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर
School Timings Changed : दिसंबर मध्य में आई अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण स्कूलों का समय बदला गया था। अब जब गर्मी बढ़ने लगी है, तो सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।
Read Also- लाखों Android और iPhone यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! 18 ऐप्स में मिला मैलवेयर
School Timings Changed : नई व्यवस्था के अनुसार, एक पाली में संचालित स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। शनिवार को यह स्कूल प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, दो पाली में संचालित स्कूलों में पहली पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के लिए प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि शनिवार को यह पाली दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली में, हाई एवं हायर सेकेण्डरी के लिए सोमवार से शुक्रवार तक समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और शनिवार को प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।




