प्रयागराज। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इसके चलते बॉर्डर जिले से लोगों को लौटाया जाने लगा है. वहीं, प्रयागराज के संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है. शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण पूरे शहर में रात में भी जाम लगा हुआ है.
पूरे शहर में लगा लंबा जाम
भीड़ के चलते लोग घंटों जाम में फंस जा रहे हैं. जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम में सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
आलम यह है कि अगर लोग जाम में फंस जा रहे हैं तो कार और ड्राइवर छोड़कर पैदल ही निकल जा रहे हैं.
संगम में आस्था की पुण्य डुबकी लगाने के लिए मेला क्षेत्र में यात्रियों की भारी भीड़ एकत्रित हो रही है. ये तस्वीर संगम क्षेत्र की है. आप इस तस्वीर में यात्रियों की भीड़ देख सकते हैं.
प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है. अधिकारी उन्हें रास्ता बता रहे हैं.
प्रयागराज जंक्शन पर हर दिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. जिसके चलते स्टेशन से बाहर आने वाली सड़कों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. इस तस्वीर में स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को पुलिस अधिकारी रास्ता बता रहे हैं




