Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल: अजीत कुकरेजा की पार्टी में वापसी से पूर्व विधायक जुनेजा नाराज, कहा- पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा की कसम…

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल: अजीत कुकरेजा की पार्टी में वापसी से पूर्व विधायक जुनेजा नाराज, कहा- पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा की कसम…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 12, 2025 राजनीति No Comments3 Mins Read
    CG Congress Latest News
    CG Congress Latest News

    CG Congress Latest News:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर से बवाल मच गया है। दरअसल मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाले गए डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों का निष्कासन रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। जिनका निष्कासन रद्द किया गया उनमें रायपुर उत्तर क्षेत्र से नगर निगम के पूर्व एमआईसी मेंबर अजीत कुकरेजा का नाम भी शामिल है। बस इसी नाम को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने नाराजगी जताई है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बागियों की वापसी: अजीत कुकरेजा समेत 18 नेताओं का निष्‍कासन रद्द, देखें लिस्ट…

    उल्लेखनीय है कि, एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के अनुमोदन से विभिन्न जिलों के जिन लोगों का निष्कासन रद्द किया गया है, उनमें रायपुर जिले से राजेश दुल्हानी, दिवाकर साहू बिलासपुर से जसबीर गुब्बर, महासमुंद से विश्वजीत बेहरा, कांकेर से क्रांति नाग, बस्तर से बोमडा मंडावी, दंतेवाड़ा से मनोज मालवीय और नरेंद्र सुराना, बालोद से तुकाराम साहू, हलधर साहू, नूतन किशोर साहू, तुलेश साहू, सोहन साहू, खोमन सिन्हा, संध्या निषाद, प्रताप चंद्र साहू और रिखीराम साहू शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने ऐसे नेताओं के वापसी के लिए आवेदन लिया था, जो विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान विद्रोह कर चुनाव मैदान में उतरे थे।

    Read Also-  राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 आज से शुरू, श्रद्धालुओं की होगी भारी भीड़, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ

    पैसा खुदा से कम नहीं : जुनेजा
    CG Congress Latest News:  अब इधर राजधानी रायपुर में अजीत कुकरेजा की पार्टी में वापसी पर बवाल मच गया है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कुकरेजा की वापसी पर नाराजगी जताई है। जुनेजा ने कहा है कि, पैसा खुदा तो नहीं, पर खुदा की कसम खुदा से कम भी नहीं। उन्होंने कहा कि, जो पैसे लेकर टिकट और पार्टी में आने की बात कहते थे वे वापस कैसे आ गए। मैंने कहा था, जो लोग पैसे लेकर टिकट देते हैं उसकी जांच हो। श्री जुनेजा ने कहा कि, मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि, पैसा खुदा से कम नहीं।

    Read Also-  लोन रिकवर करने पहुंचे बैंक कर्मचारी पर आया शादीशुदा महिला का दिल, पति को छोड़कर रचाई शादी

    मेरे खिलाफ कहने को जुनेजा के पास कुछ नहीं : कुकरेजा
    CG Congress Latest News:  उधर कांग्रेस में वापसी के बाद अजीत कुकरेजा ने कहा है कि, हम लगातार टिकट मांग रहे थे, नहीं मिली तो चुनाव लड़ना पड़ा। मैं हमेशा विचारधारा से बंधा रहा हूं, फिर कांग्रेस में वापसी हुई है। मेरी पार्टी में क्या भूमिका होगी यह वरिष्ठ नेता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि,  मैंने लोकसभा, निकाय चुनाव में भी पार्टी के पक्ष में काम किया। वहीं पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के आरोपों पर अजीत कुकरेजा ने कहा कि, मेरे खिलाफ उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए बार-बार वे पैसे लेकर टिकट खरीदने की बात कहते हैं। जबकि चार बार स्वयं वे चुनाव लड़ चुके हैं। मैं सभी नेताओं से मिलूंगा, जुनेजा जी वरिष्ठ हैं, उनसे भी मिलूंगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg congress cg congress news congress latest news congress news raipur congress news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.