CG Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की तैयारी है। इसका असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। सूत्रों की मानें कांग्रेस आलाकमान से चर्चा के बाद अगले सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के दो बड़े नेता संगठन में नई भूमिका में आएंगे।
CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री और ओबीसी नेता भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी सकती है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान मिल सकती है।
Read Also- यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रायपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द, कई गाड़ियां का बदला समय, देखें पूरी लिस्ट…
CG Politics: बता दें कि भूपेश बघेल इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। बघेल प्रदेश में पार्टी का कद्दावर OBC चेहरा हैं। दिल्ली में बघेल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे।
इसमें तय हो सकता है कि बघेल को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है।




