प्रयागराज। महाकुंभ समापन की तरफ बढ़ रहा है। अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी को खत्म हो जाएगा। लेकिन लोगों की आस्था कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेन और सड़क मार्ग से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि सड़कों पर महाजाम लग गया है। यूपी के बॉर्डर पर वाहनों को रूकवा दिया गया है। बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के खासा इंतजाम किए गए हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 17 बैठक, 1,862 सवाल, ऑनलाइन माध्यम से जारी होगी सवालों की प्रक्रिया
प्रयागराज में लगा महाजाम
प्रयागराज में एक बार फिर महाजाम लगा है। संगम जाने वाले सभी रास्तों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतार है। सोमवार रात 8 बजे संगम से फाफामऊ तक 12 किमी लंबा जाम लगा रहा। महाकुंभ से 10-12 किमी के एरिया में पूरे शहर के यही हालात हैं। लोग कई कई घंटे गाड़ियों में बैठे हैं। लोगों को 4-5 किलोमीटर का फासला तय करने में 3 से 4 घंटे लग रहे हैं।
CG NEWS: वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू, सीएम साय ने अपने विभागों के बजट पर की विस्तृत चर्चा
हर कोई घंटों कार में फंसा हुआ है
पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सड़क पर हैं लेकिन लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। नैनी ब्रिज की तस्वीरों को आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर में किस कदर जाम लगा है। ना लोग आगे जा सकते है ना ही पीछ जा सकते हैं। जो जहां है, वहीं गाड़ियों में फंसा है। 8 से 10 किमी के सफर में लोगों को 6 से 8 घंटे का समय लग रहा है।




