नई दिल्ली: बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी और प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम बनेंगे। सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है।
डौण्डीलोहरा के ग्राम पंचायत सूरेगांव में होगा पुर्नमतदान, 23 फरवरी को होगा पुनः निर्वाचन
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी बधाई
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।’
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 : शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव




