नई दिल्ली: आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्त किया गया है। शक्तिकांत दास जब आरबीआई के गवर्नर बने थे तो उन्होंने उर्जित पटेल की जगह ली थी। दास को तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली का खास माना जाता था।
एमिटी यूनिवर्सिटी एनुअल फेस्ट में हंगामा: बाहरी छात्रों को रोकने पर एक छात्र की पिटाई, ABVP पर आरोप
जेटली ने कई मौकों पर उनकी तारीफ की थी। माना जाता है कि 8 नवंबर 2016 में पीएम का नोटबंदी का फैसला आने से पहले जिस टीम ने इस विषय पर काम किया था, उसमें शक्तिकांत दास ने भी अहम भूमिका निभाई थी। नोटबंदी मामलों पर शक्तिकांत दास तमाम मौकों पर मीडिया से बातचीत के दौरान हाईलाइट हुए थे। उनकी छवि एक जानकार अधिकारी के रूप में रही है।
जेल से छूटते ही MLA देवेंद्र यादव के खिलाफ एक और FIR दर्ज, लिस्ट में 13 नेताओं के नाम
कौन हैं शक्तिकांत दास?
शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी 1957 को हुआ था। वह सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने इतिहास में एमए किया है। वह तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक मामलों के सचिव, भारत के राजस्व सचिव और भारत के उर्वरक सचिव के रूप में भी काम किया है।




