नई दिल्ली। 26 फरवरी यानी की महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का अंतिम दिन हैं। इससे पहले महाकुंभ में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे रहे हैं। जिससे शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लग गया हैं. सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट यानी शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया। शाम से कोई भी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगे। वहीं, मेला क्षेत्र शाम 4 बजे से नो-व्हीकल जोन हो जाएगा।
हालांकि, भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु नजदीकी घाट पर स्नान करें और घर जाएं। आज दोपहर 12 बजे तक 68.31 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात किया गया है।




