भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर में आज जलाने की तैयारी है. यहां साढ़े 300 मीट्रिक टन से अधिक कचरा लाया गया है. स्थानीय विरोध के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस कचरे को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए विशेष इंसीनरेटर (भट्टी) का उपयोग किया जा रहा है, जिसका तापमान 850 डिग्री सेल्सियस तक ले जाया जाएगा. इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) की टीम कर रही है.
CG NEWS: बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश
छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन हंगामेदार शुरूआत, कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का आरोप लगाया
आज सुबह 10 बजे के बाद किसी भी समय इस जहरीले कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इस चरण में कुल 10 टन कचरा जलाया जाएगा, जिसे पूरी तरह से खत्म करने में लगभग तीन दिन लगेंगे. इस प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली राख, गैस, सॉलिड पार्टिकल और पानी को वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जाएगा. अंत में, बची हुई राख को सुरक्षित रूप से लैंडफिल साइट में दबा दिया जाएगा. बता दें कि पीथमपुर में इस कचरे को जलाने को लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं, इसके मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सरकार का दावा है कि कचरा अब जहरीला नहीं रहा है.




