Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश

    CG NEWS: बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Latest Bijapur News
    Latest Bijapur News

    Latest Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग अभियानों में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों को बृहस्पतिवार को बीजापुर जिले में तीन स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले चार नक्सलियों को मंगलवार को सुकमा में गिरफ्तार किया गया था।

    एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की बटालियनें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं। इस दौरान बीजापुर के उसूर के गुंजेपरती गांव के जंगल से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विस्फोटक और माओवादी दस्तावेज मिले हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन हंगामेदार शुरूआत, कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का आरोप लगाया

    Latest Bijapur News:  एक अन्य अभियान में कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस ने बासागुड़ा के राजपेंटा और सारकेगुड़ा गांवों के जंगलों के बीच सात नक्सलियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बैटरी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गईं। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और पुलिस ने भैरमगढ़ के चिहका गांव के जंगल से एक और नक्सली को पकड़ा।

    उसके पास से टिफिन बम और कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुकमा जिले से गिरफ्तार चार नक्सलियों से जिलेटिन की 15 छड़ें, दो इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, आठ साधारण डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी दस्तावेज, एक कमांड स्विच और अन्य सामग्री बरामद की गई। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि मार्च, 2026 तक देश को माओवादी उग्रवाद से मुक्त कर दिया जाएगा।

    Read Also-  कल से शुरू होगी माशिमं की परीक्षाएं, प्रदेशभर में बनाए गए 2397 परीक्षा केंद्र, एग्जाम से पहले जरूर जान लें गाइडलाइंस

    सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश 
    Latest Bijapur News:  सुकमा में पकड़े गए चारों नक्सली चिंतलनार में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों में रावा हदमा, वेत्ती आयता, बरसे भीमा और मदकाम कोसा शामिल हैं।

    पांच नक्सलियों का आत्मसमर्पण
    छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 20 लाख के इनामी पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

    • बीजापुर : तीन नक्सलियों लक्खू करम, सुखराम अवालम और नरसू बोदू ने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो नक्सलियों पर सरकार ने 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
    • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 18 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से एक महिला नक्सली कांता उर्फ कांताक्का (56) है।

    दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार
    झारखंड के पलामू में नक्सली उपेंद्र भुइंया को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले साल दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur bijapur naxal news bijapur news bijapur news cg news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.