नई दिल्ली। अमेरिकी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना और उत्तरी प्रांत सादा में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए. मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है..इस कार्रवाई में 9 लोग घायल हुए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी कर कहा कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना को यमन में हूती आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक और शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है. उन्होंने अमेरिकी और अन्य जहाजों, विमानों और ड्रोनों के खिलाफ़ समुद्री डकैती, हिंसा और आतंकवाद का एक निरंतर अभियान चलाया है.
लाल-पीला-नीला, होली के लिए घर पर ऐसे बनाएं रंग, स्किन नहीं होगी खराब
जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता संभालने और हूती समूह को आतंकी संगठन के तौर पर घोषित करने के बाद अमेरिकी सेना द्वारा की गई यह पहली कार्रवाई है.
इस शहर में होली खेलने वालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन, किसी पर रंग डाला तो होगा एक्शन!
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी जहाजों पर हूती हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम तब तक भारी घातक बल का इस्तेमाल करेंगे जब तक हम अपना उद्देश्य हासिल नहीं कर लेते. हूतियों ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक में शिपिंग को रोक दिया है, वैश्विक वाणिज्य के विशाल हिस्से को ठप कर दिया है और नौवहन की स्वतंत्रता के मूल सिद्धांत पर हमला किया है जिस पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य निर्भर करता है.




