चेन्नई। संगीतकार ए आर रहमान, जिन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौट आए हं और अब उनकी हालत ठीक है, उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी।
उनके मैनेजर सेंथिल वेलन के अनुसार, 58 वर्षीय संगीतकार को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले, संगीतकार की बहन एआर रेहाना ने उन खबरों का खंडन किया था कि रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेहाना ने पीटीआई वीडियोज को बताया, “उन्हें निर्जलीकरण और गैस्ट्रिक की समस्या थी।”
इस शहर में होली खेलने वालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन, किसी पर रंग डाला तो होगा एक्शन!
रहमान के प्रबंधक ने बताया कि दो बार ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता, जिन्हें “रोजा”, “दिल से”, “एंथिरन” और “स्लमडॉग मिलियनेयर” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने शुरुआत में गर्दन में दर्द की भी शिकायत की थी। “वह (रहमान) अभी घर वापस आये हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था… डॉक्टरों ने कुछ परीक्षण किये और सब कुछ सामान्य है।”
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा के खिलाफ ED ने स्पेशल कोर्ट में दाखिल की 3841 पन्नों की चार्जशीट, ढेबर, टूटेजा समेत 21 बनाए गए आरोपी
रहमान के बेटे एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपोलो हॉस्पिटल्स, ग्रीम्स रोड द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन की एक तस्वीर साझा की। बुलेटिन में, अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि रहमान “आज सुबह निर्जलीकरण के लक्षणों के साथ अस्पताल आए और नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में अमीन ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट साझा किया था, जब प्रसिद्ध संगीतकार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी।
Naxalites Surrender : होली से पहले माओवादी संगठन को बड़ा झटका, 24 लाख के इनामी 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
उन्होंने लिखा, “हमारे सभी प्यारे प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों को, मैं आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता निर्जलीकरण के कारण थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे थे, इसलिए हमने कुछ नियमित परीक्षण किए, लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब उनकी तबीयत ठीक है।”




