CG Political News: आशीष पदमवार। बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले गए थे, लेकिन अब भाजपा सरकार इन संस्थानों को बंद कर नए शराब की दुकानों को खोलने में लगी है।
Read Also- शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में आज से सस्ती हुई शराब, प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू
CG Political News: मंडावी ने कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में, जैसे आवापल्ली, मद्देड, कुटरू, नैमेड, गुदमा और गंगालूर, सरकार शराब की दुकानों का विस्तार कर रही है, जिससे अव्यवस्था फैलने का खतरा है। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने शराब दुकानों को कम करने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार बड़े पैमाने पर शराब की दुकानों को खोलने जा रही है।
Read Also- हाई कोर्ट ने खारिज की CGMSC घोटाले के आरोपियों की जमानत याचिका
CG Political News: मंडावी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भाजपा सरकार ने बड़ी संख्या में शराब की दुकानें खोली थीं, और आने वाले वित्त वर्ष में 76 और नई दुकानें खोलने की योजना है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार नए शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी। मंडावी ने जनता से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर आगे आएं।




