नई दिल्ली। तेज आंधी के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर आ रही उड़ानों पर जबरदस्त असर पड़ा। अलग अलग दिशाओं से आ रही एक के बाद एक उड़ानों को डाइवर्ट कर नई दिल्ली के बजाय अलग अलग शहरों के एयरपोर्ट पर उतरने के निर्देश दिए गए। कुल मिलाकर 42 उड़ानों को डाइवर्ट किया गया।
NSUI ने 61 पदाधिकारियों को दिखाया संगठन से बाहर का रास्ता, 16 को कारण बताओ नोटिस जारी
लखनऊ, जयपुर, अमृतसर, चंडीगढ़ हर जगह उतरने लगे विमान
दिल्ली में खराब मौसम होने के कारण विमानों को डाइवर्ट करना ही एटीसी ने मुनासिब समझा। सबसे पहले जयपुर की ओर विमानों को डाइवर्ट किया गया। यहां कुल नौ विमानों को उतरने को कहा गया। लेकिन बाद में यहां का मौसम भी खराब हो गया।
मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’: दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव
इसके बाद लखनऊ की ओर विमानों को डाइवर्ट करने का सिलसिला शुरू हुआ। एक के बाद यहां कुल नौ विमानों को उतारा गया। यहां तक कि वाराणसी में भी दो विमानों को उतरने के निर्देश दिए गए। एक विमान को देहरादून में उतारा गया।
जानकारी के अनुसार अमृतसर में आठ व चंडीगढ़ में सात विमानों को उतरा गया। बाद में मौसम सामान्य होने पर विमानों को नई दिल्ली के लिए प्रस्थाना के निर्देश दिए गए। डाइवर्ट की गई उड़ानों की लैंडिंग का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।




