Naxalite Bunker Bijapur: बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार द्वारा 2026 तक नक्सल समस्या के पूर्ण समाधान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज बीजापुर जिले के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों का एक गुप्त बंकरनुमा ठिकाना उजागर किया गया।
Read Also- सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में नक्सली सीनियर लीडर ढेर, नगदी समेत 11 लैपटॉप बरामद
Naxalite Bunker Bijapur: पुलिस अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आरसीसी स्लैब से बने एक मजबूत बंकर को खोज निकाला, जो करीब 20×08 फीट आकार का था और जंगल की पहाड़ियों में अत्यंत चालाकी से छिपाया गया था। इस बंकर से 6 सोलर प्लेट, 6 जरकीन, 2 माओवादी वर्दी, और 2 सीलिंग फैन बरामद किए गए हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Naxalite Bunker Bijapur: इस सफल अभियान को कोबरा 208 की टीम ने अंजाम दिया, जो जीड़पल्ली कैंप से माओवादी विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। जंगल में गहन सर्चिंग के दौरान टीम ने मुर्कराजगुट्टा क्षेत्र में माओवादियों की 12 डम्पिंग साइट्स का भी पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया।
Read Also- हथौड़ी मारकर मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, हत्या की वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
गौरतलब है कि इससे पहले भी कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल क्षेत्रों से माओवादियों के हथियार बनाने के उपकरण, विस्फोटक सामग्री और अन्य समान जब्त किए जा चुके हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार माओवादियों के कोर एरिया में गश्त और सर्चिंग अभियान तेज किया जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अब माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार की तैयारी की जा रही है।




