नई दिल्ली। 26/11 आतंकवादी हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पटियाला हाउस कोर्ट ने वॉइस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत दे दी है..NIA ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.
तहव्वुर राणा की वॉइस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत मांगी थी. बता दें कि आतंकी तहव्वुर राणा फिलहाल 12 दिन की एनआईए की हिरासत में है। इससे पहले एनआईए कोर्ट ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत 12 दिन के लिए बढ़ा दी थी।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर लिया गया बड़ा फैसला
बता दें कि तहव्वुर राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से ले जाया गया था। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने उसकी हिरासत अवधि 12 दिन के लिए बढ़ा दी।
नमाज पढ़ाने का मामला : NSS प्रभारी गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ कार्रवाई तेज
कौन है तहव्वुर राणा?
26/11 मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में तहव्वुर हुसैन राणा अहम नाम है। उसे मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी माना जाता है। हेडली और राणा स्कूल के समय से दोस्त थे। हेडली ने बाद में स्वीकार किया था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।
इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए 10 आतंकियों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर मुंबई में भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया था। इस दौरान 160 से अधिक लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।




