राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ के अछोली गांव में युवक का खून से लथपथ हालत में शव मिला है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भीम नेताम के रूप में हुई है। जो एक पैर से दिव्यांग था और गांव की एक किराना दुकान में काम करता था। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
शादी से पहले ही होनेवाले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या
सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा।
प्रदेश के इन इलाकों में फिर आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी




