बालोद। जिले के डोंगा डेम में डूबे मछुआरे की लाश बरामद कर ली गई..शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना बालोद थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरिद निवासी समोन निषाद (48) गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए तांदुला डेम गया था. इस बीच मौसम खराब हो गया. तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. तभी मछली पकड़ रहा समोन बांध में डूब गया.
मौत की रफ्तार : बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन की मौत, मरने वालों में दुधमुंहा बच्चा भी, बाकी घायलों का इलाज जारी
नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची…24 घंटे से ज्यादा की तलाशी के बाद एसडीआरएफ को सफलता मिली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




