बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में मेहतशा नाम की युवती ने धर्म परिवर्तन करके अपने हिंदू प्रेमी के साथ जाकर मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद उसने वीडियो वायरल करके एसएसपी से सुरक्षा की लगाई है. मेहतशा का कहना है कि उसकी जान को खतरा है. क्योंकि, उसके चाचा-चाची उसे एक बुजुर्ग के हाथ बेचना चाहते हैं.
राहुल गांधी की नागरिकता पर हाई कोर्ट का फैसला: याचिका खारिज, दिया ये अहम निर्देश
आपको बता दें कि यह पूरी घटना बरेली के बारादरी क्षेत्र के हजियापुर इलाके की है. मेहतशा ने अपने 1 मिनट 29 सेकंड के वीडियो में कहा कि मैं अपनी मर्जी से घर से निकली हूं और हरिशंकर उर्फ लुक्का के साथ शादी रचाई है. कोई जोर दबाव नहीं था. अब एसएसपी साहब से रिक्वेस्ट है कि हमें सिक्योरिटी प्रदान करें, नहीं तो मेरे चाचा-चाची मुझे मार देंगे. फिलहाल, जहां भी हूं सेफ हूं और खुश हूं. मेरे ससुराल वालों को परेशान ना किया जाए, उनको हमारे बारे में कुछ नहीं पता है.
बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी, वाहन समेत 16 बकरियां जब्त
वहीं, इस मामले में मेहतशा के परिजनों की ओर से हरिशंकर के परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. हरिशंकर के माता-पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है. आरोप है कि मेहतशा को फंसाकर शादी कराई गई है. लेकिन मेहतशा ने वीडियो जारी करके इन आरोपों को खारिज किया है.




