Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तेंदूपत्ता संग्राहकों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन

    तेंदूपत्ता संग्राहकों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 6, 2025 बस्तर संभाग No Comments3 Mins Read
    Bijapur Latest News in Hindi

    Bijapur Latest News in Hindi: आशीष पदमवार।  बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी को एक ज्ञापन सौंपा। संग्राहकों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पूर्व में तेंदूपत्ता संग्रहण के अतिरिक्त विभिन्न कार्यों के लिए जो आर्थिक सहायता दी जाती थी, उसमें अब सरकार द्वारा कई गुना कटौती कर दी गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    Read Also-  कानून के रखवाले ने ही की कानून की अनदेखी, अब टीआई से बना एसआई

    Bijapur Latest News in Hindi:  ज्ञापन में संग्राहकों ने कुल 19 मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रति मानक बोरा दर को 7000 रूपए करने, फड़ सफाई की राशि 7500 रूपए करने, जमीन टैक्स 700 रूपए तय करने, गड्डी लाइनिंग 35 रूपए, फाड़मुंशी का कमीशन 100 रूपए, वाचर का कमीशन 75 रूपए, उल्टाई-पल्टाई 85 रूपए, झटकाई 85 रूपए, चक्री 85 रूपए, बोरा भर्ती 195 रूपए, छेली/डिग्री 15 रूपए प्रति मानक बोरा करने की मांग शामिल हैं। इसके अलावा दुर्घटना की स्थिति में 3 लाख रूपए और मृत्यु होने पर 5 लाख रूपए की सहायता राशि देने, तेंदूपत्ता परिवहन पर प्रति किलोमीटर 25 रूपए, सड़क सफाई हेतु प्रति व्यक्ति 550 रूपए रोज़ाना मजदूरी देने की भी मांग की गई है।

    Read Also-  रेलवे कर्मचारी 500 में देता था कपल को रूम, छापे में मिले अय्याशी के सबूत और बम बनाने की चीजें

    संग्राहकों ने तेंदूपत्ता का नगद भुगतान सुनिश्चित करने, फड़मुंशियों को यथावत रखने, संग्रहण रिपोर्ट बिक्री के अगले दिन प्रस्तुत करने तथा हर फड़ में वाचर की नियुक्ति करने जैसी व्यवस्थाओं की बहाली की भी मांग की है।

    Bijapur Latest News in Hindi:  इस मौके पर विधायक विक्रम मंडावी ने संग्राहकों की मांगों को जायज़ बताया और कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर तेंदूपत्ता कटाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य से दूरी बना रही है, जिससे आदिवासी बहुल क्षेत्र बीजापुर के हितग्राहियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द संग्राहकों की मांगों का निराकरण करने की अपील की ताकि उन्हें उनका वाजिब हक मिल सके।

    Read Also-  छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, IED ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल

    ज्ञापन सौंपते समय नरगो वेंडज़ा, मंगरू उद्दे, कोरके वाचम, नगाडू यादव, गणेश पोयाम, बुधराम कोवासी, लखमू पोयाम, मुन्ना वेंड्ज़ा, पोधाय लेकाम, बिछेम कुडियम, पोरिया कुरसम, मोहन मिच्चा, भीमा राम मुचाकी, बुधु वेंड्ज़ा, सन्नू मज्जी, महेश कुरसम, पाण्डु राम मिच्चा, राजू राम वेंड्ज़ा, ब्रिज सेठिया, गुट्टा कुरसम, लच्छू कुंजाम, अखिल माडवी, राजेश कुमार तेलाम, रमेश ताती, सुखराम तामो और सुरेश वाचम समेत बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता हितग्राही उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news cg news chhattisgarh news hindi news news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    जगदलपुर में कार के भीतर SDO की मौत: इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा बनी रहस्य का केंद्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.