Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सांप के काटने का झूठा दावा कर मुआवजा हड़पने की साजिश, वकील-डॉक्टर समेत 5 पर FIR दर्ज

    सांप के काटने का झूठा दावा कर मुआवजा हड़पने की साजिश, वकील-डॉक्टर समेत 5 पर FIR दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 8, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    Crime News in Bilaspur

    Crime News in Bilaspur: बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में सर्पदंश मुआवजा वितरण को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। सांप के काटने का झूठा दावा कर 3 लाख रुपये का मुआवजा हासिल करने की साजिश में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन शामिल पाए गए। इस गंभीर मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

    Read Also-  रेत खनन और वसूली को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक घायल

    मौत की असली वजह छिपाई गई, सर्पदंश बताकर मुआवजा लेने की चाल
    Crime News in Bilaspur:  एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 नवंबर 2023 को पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे को उल्टी और मुंह से झाग आने की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। दो दिन इलाज के बाद 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मौत सांप के काटने से हुई है। इस आधार पर झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई और मुआवजे के लिए आवेदन कर दिया गया।

    Read Also-  सीएम साय ने किया एमपी से सटे गांव माथमौर का दौरा, ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत

    जांच में हुआ खुलासा – शराब और ज़हर बना मौत की वजह
    Crime News in Bilaspur:  पुलिस को मामले में संदेह हुआ, जिसके बाद विस्तृत जांच कराई गई। इलाज करने वाले डॉक्टर ने साफ तौर पर बताया कि शिवकुमार की मौत शराब और किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले पुलिस अधिकारी को भी मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के सर्पदंश का निशान नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक के परिजनों ने वकील कामता प्रसाद साहू के कहने पर झूठा बयान देकर रिपोर्ट को प्रभावित किया।

    Read Also-  चेन स्नेचिंग की शिकार महिला की मौत, दो दिन पहले की घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

    इन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
    Crime News in Bilaspur:  इस साजिश में शामिल पाए गए वकील कामता प्रसाद साहू, डॉक्टर प्रियंका सोनी, मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नी नीता घृतलहरे और भाई हेमंत घृतलहरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 511 (अपराध करने का प्रयास), और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

    Read Also-  अनुराग कश्यप की आपत्तिजनक पोस्ट पर अदालत ने कसा शिकंजा, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज

    विधानसभा में भी गूंजा मामला, विधायक ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग
    इस घोटाले को लेकर स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि सर्पदंश से मौत के नाम पर अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि जशपुर जैसे “सर्पलोक” क्षेत्र में जहां सांपों की अधिकता है, वहां 96 मौतें दर्ज हुईं, जबकि बिलासपुर जैसे सामान्य क्षेत्र में 431 मौतें दर्शाई गईं – जोकि व्यावहारिक रूप से असंभव है। उन्होंने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सचिव स्तर से जांच कराने की मांग की थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news bilaspur in hindi news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news in hindi crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.