नई दिल्ली। 11 घंटे की शांति के बाद एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना पुंछ के अलावा जम्मू के उरी सेक्टर, कुपवाड़ा सेक्टर, तंगधार सेक्टर, लीपा क्षेत्र और मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तानी गोलाबारी शुरू होते ही पूरी घाटी में सायरन बजने लगी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
पुंछ के दिगवार और करमाडा सेक्टर में पाकिस्तान की सेना गोलीबारी कर रही है। पुंछ के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इससे नागरिकों के घरों और वाहनों को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा है। 8-9 मई 2025 की दरमियानी रात को हुई गोलीबारी में पुलिस लाइन पुंछ हमले के चपेट में आ गई। स्थानीय प्रशासन ने सीमा के पास रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। हाल में ही एक सीसीटीवी फुटेज में पाकिस्तानी गोलीबारी के सबूत मिले हैं, जो पुंछ के एक घर से मिली है।
Stock Market को नहीं भा रहा भारत-पाक टेंशन… दो दिन में 1200 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी हथियारों से हमला किया
पुंछ और आसपास के क्षेत्रों में गोलीबारी और तनाव के कारण सायरन की आवाजें सुनाई दीं। विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान ने पुंछ, तंगधार, उरी, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में भारी हथियारों और सशस्त्र ड्रोन्स का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने पुंछ में एक गुरुद्वारे पर भी हमला किया, जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की। भारतीय सेना ने भी इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।




