Raipur Road Accident News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सरकार ने कहा कि इस मामले की जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को मदद दी जाएगी।
पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
Raipur Road Accident News: रायपुर में हुए सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
Read Also- माओवादियों का खूनी तांडव: कांग्रेस कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
समारोह से लौट रहे थे लोग: एसएसपी लाल उमेद सिंह
Raipur Road Accident News: वहीं दूसरी तरफ एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि चटौड़ गांव के कुछ लोग दूसरे गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। वे अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।
शुरुआती खबर के वक्त रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में 14 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल




