Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IPL 2025: गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, 500 रन बनाने वाला लौटेगा अपने देश, टीम ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

    IPL 2025: गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, 500 रन बनाने वाला लौटेगा अपने देश, टीम ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    IPL 2025

    IPL 2025 में प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ती गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका लगा है। इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है, जिसके चलते उनके प्लेऑफ में खेलने को लेकर संशय बरक़रार है। टीम ने इस बीच बिना समय गवाएं श्रीलंका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।

    Read Also-  विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

    बता दें कि बीते दिनों पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों की नई शुरुआत 17 मई से होने जा रही है और फाइनल अब 3 जून को होगा। इस बदलाव के कारण कई विदेशी खिलाड़ियों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है और वह अपने-अपने देश लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
    बटलर ने 11 मैचों में जड़ें 500 रन
    गौरतलब है की आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन अभी तक बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 500 रन बना दिए थे। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।

    Read Also-  विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं साथ

    PSL छोड़ अब IPL में धमाका करने को तैयार है ये श्रीलंकाई खिलाड़ी
    बटलर की गैरमौजूदगी को देखते हुए फ्रेंचाइज़ी ने श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी कुसल मेंडिस को शामिल करने का फैसला किया है। कुसल मेंडिस हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते नजर आए थे, जहाँ उन्होंने 7 मई को आखिरी मुकाबला खेला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेंडिस ने अब पीएसएल के बचे हुए मैचों में सुरक्षा कारणों की वजह से हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
    लंबे समय से आईपीएल में खेलने की चाह रखने वाले कुसल मेंडिस के लिए यह मौका एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है। गुजरात टाइटंस द्वारा उन्हें जोस बटलर की जगह स्क्वाड में शामिल किया जाना न केवल उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत है, बल्कि टीम के लिए भी एक मजबूत विकल्प मिलना है।

    मेंडिस का T20 करियर
    कुसल मेंडिस ने अब तक 172 T20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.24 की औसत से 4718 रन बनाए हैं। उनके नाम पर 2 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 137.43 रहा है। विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता उन्हें प्लेऑफ जैसे दबाव वाले मैचों के लिए उपयुक्त बनाती है।

    Read Also-  कब होगा भारत के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

    गुजरात टाइटंस की स्थिति
    गुजरात टाइटंस इस समय 11 में से 8 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है। टीम को लीग स्टेज में अभी तीन मुकाबले और खेलने हैं। यदि वह इनमें से एक और जीत दर्ज कर लेती है, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। उनका अगला मुकाबला 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    GT gujarat titans ipl ipl 2025 Jos Buttler
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.