Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्काई वॉक निर्माण पर गरमाई सियासत, राजेश मूणत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    स्काई वॉक निर्माण पर गरमाई सियासत, राजेश मूणत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CG Political News

    CG Political News: रायपुर में आठ वर्षों से अधूरे पड़े स्काई वॉक के निर्माण को लेकर एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा इस परियोजना को पूर्ण करने की दिशा में कदम उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से बयानबाज़ी शुरू हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रायपुर पश्चिम से विधायक और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

    राजेश मूणत ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस नेताओं को कुछ समझ नहीं आता और वे बिना तथ्य के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले स्काई वॉक से जुड़ी तकनीकी रिपोर्टें पढ़नी चाहिए थीं। मूणत ने जानकारी दी कि 2016-17 में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए जेल चौक तक स्काई वॉक निर्माण की योजना बनी थी। इसके लिए सर्वे कर लोगों की राय ली गई थी और दिसंबर 2017 में निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था।

    Read Also-  RPF की महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश

    CG Political News:  मूणत ने बताया कि परियोजना के दौरान कुछ लोगों ने सुझाव दिए, लेकिन 2018 में कांग्रेस सरकार के आने के बाद इस कार्य को रोक दिया गया। कांग्रेस ने कई स्तरों पर जांच बैठाई, जिसमें सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी और कलेक्टर एस. भारतीदासन के नेतृत्व में जांच समिति शामिल थीं। दोनों रिपोर्टों में स्काई वॉक के निर्माण की सिफारिश की गई, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन सिफारिशों को नजरअंदाज किया।

    पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा जांच में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की पुष्टि नहीं हुई और क्लीन चिट दे दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्काई वॉक परियोजना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की और जनता को भ्रमित किया।

    Read Also-  केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर क्रैश, मचा हड़कंप

    CG Political News:  मूणत ने बताया कि वर्तमान साय सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता दी है और डिप्टी सीएम अरुण साव ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्काई वॉक की विस्तृत रिपोर्ट पेश की है। बची हुई 37 करोड़ रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

    राजेश मूणत ने अंत में कहा कि भाजपा की कार्यशैली पर जनता को विश्वास है और कांग्रेस को केवल राजनीतिक विरोध करने की आदत है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को जनता ने हराया है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news chhattisgarh political news political news political news raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.