Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्काईवॉक पर सियासत तेज़: PCC चीफ बैज ने कंसा तंज कहा- ‘यह विकास नहीं, कमीशन वॉक है’

    स्काईवॉक पर सियासत तेज़: PCC चीफ बैज ने कंसा तंज कहा- ‘यह विकास नहीं, कमीशन वॉक है’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Political News

    Chhattisgarh Political News: रायपुर में वर्षों से अधूरे पड़े स्काईवॉक प्रोजेक्ट का काम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक तक बनने वाले इस स्काईवॉक के लिए राज्य शासन ने 37 करोड़ 75 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। करीब आठ साल से रुका हुआ यह बहुचर्चित प्रोजेक्ट अब दोबारा गति पकड़ने वाला है। हालांकि, इसके साथ ही इस परियोजना को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है।

    कांग्रेस अध्यक्ष का हमला – “यह स्काईवॉक नहीं, कमीशन वॉक है”
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस स्काईवॉक प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा और पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह स्काईवॉक नहीं, बल्कि ‘कमीशन वॉक’ है। बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब शहर में पैदल चलने वालों की संख्या लगातार घट रही है, तो स्काईवॉक की जरूरत क्यों? उन्होंने फ्लाईओवर की ज़रूरत बताते हुए इस प्रोजेक्ट को पैसे खाने का ज़रिया करार दिया।

    Read Also-  झोलाछाप डॉक्टर का गंदा काम: क्लिनिक में नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

     

    अवैध कब्जों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
    Chhattisgarh Political News:  कौशल्या विहार इलाके में हाल ही में अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई पर भी बैज ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “क्या कार्रवाई सिर्फ ग़रीबों पर ही लागू होती है? भाजपा के कई नेता और मंत्री आधे रायपुर पर कब्जा कर चुके हैं। क्या उनके अवैध निर्माण भी तोड़े जाएंगे, या सिर्फ ग़रीबों को ही टारगेट किया जाएगा?”

    सुशासन तिहार को बताया टाइम पास
    सरकार द्वारा आयोजित ‘सुशासन तिहार’ पर भी कांग्रेस ने तंज कसा है। दीपक बैज ने कहा, “यह कार्यक्रम केवल टाइम पास है। सरकार के पास न तो कोई नीति है, न योजना और न ही पैसा। सभी मंत्री और विधायक रेत खनन और लूट में लगे हैं। अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।”

    Read Also-  फिल्मी स्टाइल में मर्डर: दोस्तों को 40 हजार देकर शव दफनाया जमीन में, फिर…

    बस्तर को लेकर गृह मंत्री पर तंज
    Chhattisgarh Political News:  गृह मंत्री विजय शर्मा के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि “देश के एक-एक इंच पर संविधान लागू होगा”, पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि शायद मंत्री को यह जानकारी नहीं है कि बस्तर 5वीं अनुसूची का संवैधानिक क्षेत्र है। यहां की ग्रामसभाएं अत्यंत शक्तिशाली होती हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री पहले बस्तर की संवैधानिक स्थिति का अध्ययन करें और यह स्पष्ट करें कि “एक-एक इंच ज़मीन किसके लिए खाली करवाई जा रही है?”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh political news political news political news today raipur political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.