रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भिलाई सहित कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।
जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत, दोस्तों के सआर्थ पिकनिक मनाने गया था इंजीनियर, रेस्क्यू टीम ने शव को निकाला बाहर
रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश के चलते दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है। मैनपाट में मौसम सुहावना हो गया है, ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं।
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक लोग घायल
देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दी थी, और छत्तीसगढ़ में इसके 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौजूद टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले 3-4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।




