रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, मेकाहारा में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। यहां ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट बाउंसरों ने पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की। मामला तब सामने आया जब पत्रकार उरला में हुई चाकूबाजी की खबर लेने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान बाउंसरों ने उनसे अस्पताल परिसर में बदसलूकी की। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में बारिश और यलो अलर्ट जारी
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की खबर मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार एकजुट हुए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्रवाई न होने पर देर रात बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल पंचतत्व में विलीन
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की सुरक्षा में तैनात बाउंसरों का यह पहला विवाद नहीं है। इनके रहते अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी, मरीजों के मोबाइल और वाहनों की चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा, प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ बाउंसरों की ओर से बदसलूकी की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। पत्रकार इस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और इसकी पूरी जांच की मांग कर रहे हैं।




