रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में आज प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों के सचिव और निज सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा के सचिव विधानसभा की कार्यप्रणाली को लेकर सचिव और निज सहायकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण बजट, प्रश्न, विधेयक, सुरक्षा के साथ अन्य विषयों पर आधारित है। इस कार्यक्रम में डॉ. रमन समेत नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए है और इनका यहां उद्बोधन होना है।




