कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी के पास शनिवार देर रात करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा सफारी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया कि सफारी चालक पिता-पुत्र बिलासपुर से कोरबा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा ट्रक बताया जा रहा है।
बोरिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH 130C किया जाम, बरसात में भी डटे रहे लोग
यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक और भारी वाहन कितने खतरनाक हो सकते हैं। बिना संकेतक या रिफ्लेक्टर लगाए वाहनों को रात में पहचान पाना मुश्किल होता है, जिससे हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर ट्रकों को अनियंत्रित ढंग से खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।




