रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को देवांगन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइंस कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे थे। यहां उन्होंने महतारी वंदन योजना से वंचित माता बहनों के लिए फिर से अवसर देने के संकेत दिए है।
उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘जिन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके लिए सरकार जल्द फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बताते चलें कि दस्तावेजों के अभाव में प्रदेश की बहुत सी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय ने उन महिलाओं को संकेत दे दिया है कि वे अपने दस्तावेजों पूर्ण कर अपनी तैयारी रखे। जल्द ही उनके लिए फार्म भरने का अवसर आने वाला है।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए आपके पास जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, राशन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, पति का आधार कार्ड और पैन कार्ड, आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (अगर महिला विधवा है), तलाक सर्टिफिकेट (महिला के तलाकशुदा होने की स्थिति में) और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डाक्यूमेंट्स जरूरी हैं। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट और पैन कार्ड से जुड़ा हुआ हो।




