रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 जून को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। बैठक को लेकर अनुमान है कि; मार्च 2026 तक नक्सलवाद को ख़त्म करने के लक्ष्य पर केंद्रित हो सकता है। नक्सल उन्मूलन अभियान पहले से और भी ज्यादा तेज कर सकती है।
बैठक में सरकार खरीफ फसल के लिए किसानों को देने वाले खाद, बीज, कृषि यंत्र और ऋण की व्यवस्थाओं पर चर्चा करेगी। इसके अलावा सरकार की कोशिश रहेगी कि किसानों को और किस तरह मदद कर अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।
इस बैठक को लेकर चर्चा यह भी है कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भी चर्चा करने वाली है। विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोबर खरीदी सरकार ने बंद कर दिए है। इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर देखने को मिल रहा है।




