धमतरी। जिले के भखारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार बघेल (उम्र 21 वर्ष), निवासी रामपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक बोरी और नीले कैरी बैग में रखी कुल 36 सीलबंद पौवों की देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 2880 रुपये आंकी गई है।
उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, सभी जिलाधिकारियों के साथ की बैठक
साथ ही 500 रुपये की नकद बिक्री रकम भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इसके अतिरिक्त ग्राम कोपेडीह में खेत में छिपाकर रखे गए लगभग 40 क्विंटल महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी भखारा के नेतृत्व में की गई। थाना भखारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
भारत में कोरोना का ‘कहर’ जारी: 24 घंटे में 6 की मौत, एक्टिव केस 4 हजार के पार




