Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारत में कोरोना का ‘कहर’ जारी: 24 घंटे में 6 की मौत, एक्टिव केस 4 हजार के पार

    भारत में कोरोना का ‘कहर’ जारी: 24 घंटे में 6 की मौत, एक्टिव केस 4 हजार के पार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 2, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली।   कोरोना भारत में कोहराम मचाते हुए लोगों को लीलना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 34 पहुंच गई है। अहमदाबाद में कोविड पीड़ित 18 साल की गर्भवती की मौत हो गई है। जबकि दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की भी मौत कोरोना के कारण हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्य़ा 4 हजार के पार पहुंच गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी से अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं। सोमवार को अहमदाबाद में 18 साल की गर्भवती लड़की और 47 साल की महिला की कोरोना से जान गई। दिल्ली में 22 साल की एक युवती की मौत हो गई है। इससे पहले रविवार को दिल्ली में 22 साल की लड़की और तमिलनाडु में 25 साल के लड़के की कोरोना से मौत हुई थी।

    जबकि देश में एक्टिव केसों की संख्या 3976 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 15 गुना मामले बढ़े हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1435 केस हैं। महाराष्ट्र एक्टिव मामलों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 506 मरीज हैं।

    केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी

    इधर केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा- स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह से सतर्क हैं। सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। हमने संबंधित सचिवों और मंत्रियों से बातचीत की है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली कोविड लहरों के दौरान बने ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड इत्यादि की समीक्षा हो चुकी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां जारी हैं।

    कोरोना की ये पांच गाइडलाइन

    मास्क पहनना फिर से बनाएं आदत: अब जब लोग फिर से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने लगे हैं, मास्क पहनना अनिवार्य हो जाना चाहिए। यह न सिर्फ आपको वायरस से बचाता है, बल्कि आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखता है। विशेषकर बुज़ुर्ग और बच्चे को ध्यान देना चाहिए, जिन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

    हाथों की स्वच्छता में न करें लापरवाही: कोरोना के मामले कम हुए हों, लेकिन हाथ धोने की आदत को न छोड़ें। हर बार बाहर से आने पर, खाना खाने से पहले और किसी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें।

    सोशल डिस्टेंसिंग को फिर से अपनाएं: रेस्टोरेंट, मार्केट या ऑफिस, जहां भी जाएं, वहां भीड़ से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। ये एक छोटी सी आदत है जो बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

    सर्दी-खांसी को न करें नजरअंदाज: अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण हैं तो उसे घर पर रहकर आराम करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खुद को आइसोलेट करना और दूसरों से दूरी बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

    बूस्टर डोज जरूर लगवाएं: जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं ली है या जिन बच्चों को टीका नहीं लगा है, उनके लिए यह सही समय है। वैक्सीनेशन न सिर्फ संक्रमण को रोकता है, बल्कि संक्रमण के बाद के प्रभावों को भी कम करता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.