शिलांग। मेघालय के शिलांग में 11 दिन से लापता इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी में से पति राजा का शव खाई से बरामद किया गया है। दोनों 23 मई को ओसरा हिल्स में हनीमून मनाने गए थे और तभी से लापता थे। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने शव मिलने की पुष्टि की है। शव पर राजा का नाम लिखा हुआ था। राजा के दूसरे भाई विपिन ने बताया कि स्कूटर जहां मिली थी, वहीं से करीब 20-25 किलोमीटर दूर शव मिला है। वहीं, पत्नी सोनम की तलाश अभी जारी है। मेघालय पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में स्थिति स्पष्ट करेगी। दोनों के परिवार वाले भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं।
पुलिसकर्मी के घर में घुसकर मोटरसाइकिल को लगाई आग, फिर डराने के लिए फेंका नक्सली पर्चा
शिलांग का क्षेत्र खाई और ऊंची पहाड़ियों वाला है, जहां लगातार बारिश और कोहरे की वजह से खोज कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। विपिन ने बताया कि मौसम बेहद खराब है, ड्रोन सर्च ऑपरेशन को बाधित कर रहा है और फिसलन के कारण रिस्क भी बढ़ गया है। डॉग स्क्वाड भी सर्चिंग में मदद कर रहा है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्रता, कार्रवाई नहीं होने पर किया विरोध प्रदर्शन
परिजन मेघालय के मंत्री पॉल लिंग्दोह के बयान से नाराज हैं, उन्होंने कहा कि मंत्री के बयान से हमें दुख पहुंचा है। उनका आरोप है कि मेघालय सरकार केवल पर्यटन की चिंता करती है, जबकि ऐसे गंभीर मामलों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, सेना की मदद के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। अभी तक छह टीमें ही सर्च ऑपरेशन में लगी हैं। सोनम की खोज जारी है, और परिवार को उसके स्वस्थ लौटने की उम्मीद है।




