कोरबा। जिले के रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला को दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
शेयर बाजार में डबल मुनाफे का झांसा : युवक से 10.50 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
गोढ़ी निवासी 24 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत के मामले में उनके पति रणजीत सिंह ने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रणजीत ने बताया कि प्रसव सामान्य और सुरक्षित था, लेकिन उसके बाद पत्नी की हालत खराब होने पर अस्पताल ने उचित देखभाल नहीं की। अंजलि का एक छोटा बच्चा भी है, जबकि नवजात शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है।
नक्सल पीड़ितों ने निकाली विशाल रैली, नक्सलवाद खत्म करो, बस्तर को बचाओ के लगाए नारे, गृहमंत्री विजय शर्मा को बताई अपनी पीड़ा
कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भी अस्पताल की लापरवाही की जांच करेगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। अस्पताल प्रबंधन से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
यह मामला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है और जांच पूरी होने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पर्क करने को कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी है।




