रायपुर। शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने के लालच में आकर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोपियों ने पहले भरोसा जीतने के लिए उसे थोड़ा मुनाफा लौटाया और फिर धीरे-धीरे 10.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब युवक ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर साइबर अपराध की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में कोविड के चार नए मरीज, रायपुर में बढ़ रही सतर्कता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर (रायपुर) निवासी हितेंद्र पटेल को 22 अप्रैल को एक अनजान नंबर 7478052023 से कॉल आया। कॉलर ने खुद को शेयर मार्केट से जुड़ा एजेंट बताकर निवेश करने पर दोगुना मुनाफा देने का वादा किया। कॉलर ने एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक कर हितेंद्र ने कुछ राशि डिपॉजिट की। शुरुआत में उसे थोड़ी रकम मुनाफे के तौर पर वापस भी मिली, जिससे वह झांसे में आ गया।
मतदान के अंतिम आंकड़े को लेकर अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार, काउंटिंग को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान के अंतिम आंकड़े अब तुरंत होंगे अपडेट!
इसके बाद 19 मई तक हितेंद्र ने आरोपी के बताए अलग-अलग खातों में कुल 10.50 लाख रुपये जमा कर दिए। लेकिन उसके बाद उसे कोई रिटर्न नहीं मिला और संपर्क भी टूट गया। ठगी का अहसास होने पर हितेंद्र ने तुरंत खमतराई पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट दर्ज कराई।
मतदान के अंतिम आंकड़े को लेकर अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार, काउंटिंग को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान के अंतिम आंकड़े अब तुरंत होंगे अपडेट!
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी मोबाइल नंबर के जरिए ठगों की पहचान की कोशिश कर रही है। साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लालच में न आएं और निवेश करने से पहले पूरी जांच-परख कर लें।




