नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रविवार को मचे कोहराम में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत का जश्न मनाने हजारों लोग स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। अब इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए RCB, डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सरकार के खिलाफ युक्तियुक्तकरण को लेकर साजिश, शिक्षा अधिकारी निलंबित
पुलिस ने इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुफ्त पास वितरित किए गए थे, जिसके कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेडियम के जिस गेट से लोगों की एंट्री होनी थी, वह बेहद संकरा था और वहां कोई आपातकालीन निकास व्यवस्था भी नहीं थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई, तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सस्पेंस से भरी गुमशुदगी: 40 घंटे बाद ऐसे मिली तीन बहनें, लापता होने की चौंकाने वाली वजह आई सामने
घटना को लेकर सरकार ने भी गंभीर रुख अपनाया है और चर्चा है कि मामले की जांच अब अपराध जांच विभाग (CID) को सौंपी जा सकती है। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विशेष समिति गठित करने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि RCB ने इस साल 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे राज्य में मनाया जा रहा था, लेकिन एक आयोजन की लापरवाही ने इस खुशी को मातम में बदल दिया।
फिलहाल पुलिस ने आयोजन से जुड़े सभी पक्षों से जवाब तलब किया है और जांच जारी है।




