नई दिल्ली। देश के उत्तरी और मध्य भागों में एक बार फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही लू चलने की भी संभावना जताई गई है। राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून के बीच तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
भांजे ने की मामा की हत्या करने की कोशिश, चाकू मारकर फरार
उधर, मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। 24 मई को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 6 जून तक महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और सिक्किम तक ही पहुंच पाया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल और बिहार में 10 जून तक मानसून पहुंच सकता है, जबकि मध्य प्रदेश को मानसून के लिए 15 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि चांगलांग जिले में 6 गांव बाढ़ से डूब गए हैं और 2,231 लोग बेघर हो गए हैं। राहत कार्य जारी है।
फुटबॉल मैच जीत की खुशी मातम में बदली, कोच सुरेश राउत का निधन
दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सात दिनों तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानी अपनाने की अपील की है।




