रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी के एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सेरसी-बडासू मार्ग पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर सड़क पर खड़ी एक कार से टकरा गया, लेकिन राहत की बात रही कि इसमें सवार पांचों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष से 22 लोग हुए घायल, 3 की हालत गंभीर
घटना की पुष्टि करते हुए उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि गुप्तकाशी क्षेत्र में उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की। हादसे में हेलीकॉप्टर और कार को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर हादसा, तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तेजस्वी
आपात लैंडिंग के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तकनीकी टीम को भी बुलाया गया है जो हेलीकॉप्टर की जांच कर रही है। यह हादसा यात्रा सीजन के दौरान हुआ है, जब क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में पायलट की सतर्कता और समय पर लिए गए निर्णय ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।




