लखनऊ। टीम इंडिया के उभरते क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून (रविवार) को सगाई कर ली। यह रिंग सेरेमनी लखनऊ के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल Centrum में आयोजित की गई, जिसमें करीब 300 खास मेहमानों ने शिरकत की।
सीधी में मिला दुर्लभ सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला, यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, जया बच्चन, प्रो. रामगोपाल यादव और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस खास मौके के साक्षी बने।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह का निरीक्षण
रिंकू सिंह इस मौके पर व्हाइट ड्रेस में बेहद स्मार्ट नजर आए, जबकि प्रिया सरोज गुलाबी रंग की खूबसूरत ड्रेस में स्टेज पर पहुंचीं। स्टेज पर आते ही प्रिया की आंखें भावुकता से भर आईं और वह खुशी के आंसू नहीं रोक सकीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और मुस्कुराते हुए मीडिया के लिए पोज दिए।
इस खास दिन के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास अंगूठियां मंगवाई थीं। प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी, जबकि रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है।
सेरेमनी में खाने-पीने का भी खास इंतजाम था। मेन्यू कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया था। प्रिया की पसंदीदा डिशों में बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल शामिल थे, वहीं रिंकू की फेवरिट पनीर टिक्का और मटर मलाई मेहमानों को परोसे गए।
यह समारोह न सिर्फ दो दिलों का मिलन था, बल्कि खेल और राजनीति के संगम का भी खूबसूरत उदाहरण बना।




