Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    July 29, 2026

    7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x

    July 29, 2026

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x
    • किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव
    • मेरिट लिस्ट में नाम आने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला
    • एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर
    • डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या
    • सेवानिवृत्ति के बाद अटकी ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट ने शासन को 30 दिन में भुगतान का आदेश दिया
    • रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चिनाब ब्रिज बना हवाई यात्रियों के बीच नया रोमांच, पायलट भी कर रहे विशेष घोषणा

    चिनाब ब्रिज बना हवाई यात्रियों के बीच नया रोमांच, पायलट भी कर रहे विशेष घोषणा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 8, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में बना चिनाब ब्रिज अब देशभर के हवाई यात्रियों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। चिनाब नदी पर स्थित यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे-आर्च ब्रिज है, जिसे लेकर यात्रियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की ओर उड़ान भरने वाले विमानों में अब पायलट इसकी विशेष घोषणा करते हैं, जिसे सुनकर यात्री खिड़कियों से झांकने लगते हैं और कैमरों में इस नजारे को कैद करने के लिए उत्सुक हो उठते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक ब्रिज का उद्घाटन 6 जून 2025 को किया था। 1,315 मीटर लंबा यह पुल समुद्र तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे इंजीनियरिंग की दुनिया में एक अद्वितीय उपलब्धि बनाता है।

    रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया, “चिनाब ब्रिज ऊंचाई के हर स्तर से सराहना का केंद्र बन गया है। जम्मू और कश्मीर की घाटियों के ऊपर से गुजरने वाली हर फ्लाइट में जैसे ही विमान चिनाब घाटी के करीब पहुंचता है, पायलट केबिन में घोषणा करते हैं— ‘आपके नीचे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे-आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज है।’”

    इस घोषणा के बाद यात्रियों में एक अलग ही ऊर्जा और गर्व की भावना देखने को मिलती है। लोग खिड़कियों से बाहर झांकते हैं, तस्वीरें खींचते हैं, वीडियो बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ उस पल को साझा करते हैं। केबिन तालियों और प्रशंसा की गूंज से भर जाता है।

    भारतीय रेलवे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल जमीन पर बल्कि अब आसमान में भी लोगों का दिल जीत लिया है। चिनाब ब्रिज सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग का प्रतीक बन चुका है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.