नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित शब्द अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावहता और घबराहट में बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से तीन लोग कूद गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक पिता और उसके दो बच्चे शामिल हैं।दमकल विभाग को सुबह 10:01 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य के लिए दमकल की 10 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक हादसे में तीन जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं।
समय-सीमा की बैठक में शहीद आकाश राव को दी गई श्रद्धांजलि
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर धू-धू कर जलती आग और धुआं साफ देखा जा सकता है।बताया जा रहा है कि आग लगने के समय लोग अपार्टमेंट में फंसे हुए थे और कुछ को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन मृतक परिवार आग की चपेट में आने से घबरा गया और जान बचाने के लिए 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।




