नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शाम उनके आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा. सूत्रों के मुताबिक डेलिगेशन के सदस्यों के लिए कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. ये कदम सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी मंगलवार शाम 7:30 बजे उन डेलिगेशन के लीडर्स से मुलाकात करेंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर के तहत विदेशों में भारत का संदेश लेकर गए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री डेलिगेशन के अनुभव और फीडबैक लेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी सभी सांसदों के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे.
महाकाल के दर पर तेजस्वी प्रकाश ने मनाया अपना 32वां जन्मदिन
रविशंकर विश्वविद्यालय में 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए क्लर्क गिरफ्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सांसदों का एक ग्रुप अमेरिका गया था. यात्रा के दौरान विभिन्न देशों में भारतीय नजरिए को मजबूती से पेश किया. डेलिगेशन के प्रमुख सांसदों में कांग्रेस के शशि थरूर के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सरफराज अहमद, तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) के गंटी हरीश मधुर बलयोगी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और बीजेपी के तेजस्वी सूर्या शामिल थे.




