हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोपों का सामना कर रही यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को हिसार की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 11 जून निर्धारित की है। ज्योति की ओर से उनके अधिवक्ता कुमार मुकेश ने याचिका प्रस्तुत की है, जिन्होंने दावा किया कि पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।
9 नहीं अब 10 घंटे करना होगा काम… इस राज्य सरकार ने लेबर लॉ के तहत समय बढ़ाने को दी मंजूरी
अधिवक्ता के अनुसार, एफआईआर और पुलिस द्वारा दाखिल दस्तावेजों का गहन अध्ययन करने के बाद ही जमानत के लिए याचिका दी गई है। उन्होंने कहा कि वे सुनवाई के दौरान अदालत में मजबूत पक्ष रखेंगे। इस बीच, ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा सेंट्रल जेल नंबर-2 पहुंचे और बेटी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है और उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।
PM मोदी से मुलाकात करेगा विदेश से लौटा डेलिगेशन, मीटिंग से पहले कराना होगा कोविड टेस्ट
हिसार पुलिस ने 16 मई को ज्योति को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें दो बार पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहाँ जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी एजेंसी से संपर्क और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। 26 मई को रिमांड खत्म होने पर अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
छत्तीसगढ़ माशिमं ने द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी: 8 जुलाई से 12वीं, तो 9 जुलाई से 10वीं की होगी परीक्षा
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अभी जारी है और पुलिस उनके मोबाइल, लैपटॉप व बैंक खातों की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके ताऊ की फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त कर ली है।
ज्योति हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की निवासी हैं और अपने पिता व ताऊ के साथ रहती हैं। वर्तमान में वे राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल नंबर-2 में बंद हैं। आगामी 11 जून को अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी, जो मामले की दिशा तय कर सकती है।




